For PDF Of Video lecture CLICK HERE To watch this video on YouTube click here हिंदी व्याकरण अध्याय 3 संज्ञा परिभाषा - किसी व्यक्ति , वस्तु , स्थान , भाव आदि के नामों को " संज्ञा कहते हैं जैसे-पत्थर , मनुष्य , मूर्खता , राम , सेना आदि। संज्ञा के निम्नलिखित प्रमुख कार्य हैं (क) व्यक्तियों , नदियों , पहाड़ों , राज्यों , देशों , महादेशों , पुस्तकों , पत्र पत्रिकाओं , ग्रह-नक्षत्रों , दिनों , महीनों आदि के नामों का बोध कराना। जैसे बलराम , गंगा , विन्ध्याचल , बिहार , रूस , एशिया , कामायनी , चन्दामामा आदि। (ख) पशुओं , पक्षियों , मिठाइयों , सब्जियों आदि के नामों का बोध कराना। जैसे -गाय , कबूतर , जलेबी , साइकिल आदि। (ग) समूह का बोध कराना। जैसे -झुंड , सेना आदि। (घ) किसी धातु या द्रव्य का बोध कराना । जैसे —सोना , चाँदी , घी आदि। (ङ) व्यक्ति या पदार्थों के भाव , धर्म , गुण आदि का बोध कराना जैसे —दया , कृपा , मित्रता , उष्णता , चतुराई आदि । ...
Comments
Post a Comment
please don't enter any spam link in the comment