Posts

Showing posts with the label sangya

हिंदी व्याकरण - संज्ञा

Image
 For PDF Of Video lecture   CLICK HERE     To watch this video on YouTube  click here हिंदी व्याकरण अध्याय 3 संज्ञा परिभाषा - किसी व्यक्ति , वस्तु , स्थान , भाव आदि के नामों को " संज्ञा कहते हैं जैसे-पत्थर , मनुष्य , मूर्खता , राम , सेना आदि। संज्ञा के निम्नलिखित प्रमुख कार्य हैं   (क) व्यक्तियों , नदियों , पहाड़ों , राज्यों , देशों , महादेशों , पुस्तकों , पत्र पत्रिकाओं , ग्रह-नक्षत्रों , दिनों , महीनों आदि के नामों का बोध कराना। जैसे बलराम , गंगा , विन्ध्याचल , बिहार , रूस , एशिया , कामायनी , चन्दामामा आदि।   (ख) पशुओं , पक्षियों , मिठाइयों , सब्जियों आदि के नामों का बोध कराना। जैसे -गाय , कबूतर , जलेबी , साइकिल आदि।   (ग) समूह का बोध कराना। जैसे -झुंड , सेना आदि।   (घ) किसी धातु या द्रव्य का बोध कराना । जैसे —सोना , चाँदी , घी आदि।   (ङ) व्यक्ति या पदार्थों के भाव , धर्म , गुण आदि का बोध कराना      जैसे —दया , कृपा , मित्रता , उष्णता , चतुराई आदि । ...