Posts

Showing posts with the label Kriya

हिंदी व्याकरण - क्रिया

Image
    For PDF Of Video lecture   CLICK HERE   To watch this video on YouTube  click here Lecture #6 क्रिया क्रिया के भेद हिंदी व्याकरण अध्याय 6 क्रिया १. क्रिया   परिभाषा -            जिस शब्द से किसी काम का करना या होना प्रकट हो , उसे क्रिया कहते हैं , जैसे-खाना , पीना , उठना , बैठना , होना आदि । धातु-जिस मूल शब्द से क्रिया बनती है , उसे ' धातु ' कहते हैं । खाना , लिखना , बैठना आदि क्रियाएँ खा , लिख , बैठ आदि मूल शब्दों से बनी है . अतः इन्हें धातु कहेंगे । क्रिया के भेद   कर्म के अनुसार या रचना की दृष्टि से क्रिया के दो भेद हैं-१. सकर्मक और २. अकर्मक ।   १. सकर्मक क्रिया -        जिस क्रिया के साथ कर्म रहता है अथवा उसके रहने की संभावना रहती है , उसे ' सकर्मक क्रिया ' कहते हैं । सकर्मक क्रिया का करनेवाला कर्ता ही होता है , परन्तु उसके कार्य का फल कर्म पर पड़ता...